You are currently viewing बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय BEST IN 2024
बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय

बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय BEST IN 2024

बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय

बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय

काफी बार हमारे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है जिसका एकमात्र कारण हमें वास्तु दोष के ज्ञान का ना होना होता है और हम तोड़ फोड़ भी नहीं करना चाहते तो हम परेशान हो जाते है की क्या करें| यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें है जिसको करने से अगर ईश्वर ने चाहा तो आपके वास्तु दोष का निवारण हो जायेगा, वो भी बिना तोड़फोड़ किए|

  1. कोशिश करें घर में सूर्यदेव के प्रकाश आने के अधिक से अधिक मार्ग हो यानी की पूर्व दिशा में अधिक से अधिक रोशन दान, दरवाजे, खिड़कियाँ हो. यदि सूर्यदेव का प्रकाश आपके घर में नहीं आ रहा तो आप पूर्व दिशा की तरफ उदय होते हुए सूर्यदेव की तस्वीर लगायें.
  2. अगर रसोईघर गलत दिशा में बना है तो रसोई घर में के पीले रंग के कपड़े में सुखा धनिया एक पोटली बना कर रख दे और आग्नेय दिशा को बैलेंस करने के लिए घर के आग्नेय कोण में लाल रंग का बल्ब जरूर लगाना चाहिए और रोजाना उसे कम से कम 2 घंटे जरूर जलना चाहिए| shaniwar ke upay
  3. ईशान कोण में वास्तु पुरुष का मुख माना गया है इस कोण के दोष को सबसे बड़ा दोष माना गया है, काफी बार ईशान कोण में हम टॉयलेट या फिर सीढ़ियाँ बना देते है जिसके कारण हमारे घर में परेशानियों का आना जाना शुरू हो जाता है ईशान कोण के वास्तु दोष हमारी सेहत , संतान और आय के लिए सबसे बुरे परिणाम देते है ईशान कोण को अगर साफ़ हल्का और पवित्र रखा जाए तो काफी हद तक वास्तु दोष किसी भी प्रकार का हो उससे मुक्ति पाई जा सकती है| अब यदि आपने वहाँ पर टायलेट बनाया है तो वहां पर उसका प्रयोग बंद कर देना चाहिए और वहाँ समुंदरी नमक एक कांच के बर्तन में भर कर रखना चाहिए| जब नमक में नमी आ जाये तो उसे फिर से बदल देना चाहिए | अगर सीढ़ियाँ बनाई गई हो तो पहली सीढ़ी पर चांदी की तार बनवा कर उसमें दबानी चाहिए|
  4. घर की छत को भी साफ़ सुथरा रखना चाहिए| हम अकसर ऐसा सामान जिसकी हमें जरूरत नहीं होती उसे अपने घर की छत पर रख देते है ऐसा करने से वास्तु दोष और अधिक बढ़ जाता है , हमें तुरंत वो बेकार का सामान छत पर से हटा देना चाहिए| 
  5. बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय घर में किसी भी तरह से तनाव की स्थिति न बने मतलब घर में ग्रह क्लेश उत्पन्न ना हो इस बात का अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए| काफी बार हमारे घर में झगडे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसका कारण हमारा अहंकार होता है| जितना घर का माहौल खुशनुमा होगा उतना है वास्तु दोष भी कम होगा|भाग्य रत्न क्या है
  6. घर में साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए| समय समय पर मकड़ी के जाले साफ़ करते रहे , घर से टूटा फूटा सामान बहार निकल देना चाहिए|
  7. पवित्र नदी या किसी तीर्थ स्थान के जल (गंगा जल) का छिड़काव समय समय पर करते रहना चाहिए|
  8. बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय घर में शुभ समय में हवन आदि करने से भी वास्तु दोष से जनित समस्याओं से राहत मिलती है
  9. श्री राम चरित मानस का पाठ, श्री मद्द भागवत का पाठ करने से भी वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है|
  10. वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप पवित्र मंत्रो का सहारा भी ले सकते है हर घर में पवित्र मंत्रो का उच्चारण होना चाहिए| आप मंत्रो की ध्वनि से अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते है | आप गायत्री मन्त्र, महा मृत्युंजय मन्त्र या फिर अपने इष्ट देव के किसी मन्त्र का उच्चारण कर सकते है|

ज्योतिषी धीरज मिड्ढा

YouTube player

अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण करना चाहते है तो अभी संपर्क करेंगे

Leave a Reply